- Home
- टॉप न्यूज़
- एक ट्रैक में तीन ट्रेने यह अफवाह : बिलासपुर रेल मंडल
एक ट्रैक में तीन ट्रेने यह अफवाह : बिलासपुर रेल मंडल
आज यह खबर सामने आई कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर रेल हादसे जैसी स्थिति बन गई, जब कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आ गईं। बीच में मेमू लोकल थी, जबकि उसके आगे और पीछे दो मालगाड़ियां खड़ी थीं।
इस घटना के संबंध में रेलवे ने आधिकारिक स्पष्टिकरण जारी किया है। रेलवे के पीआरओ ने बताया कि यह खबर पूरी तरह से अफवाह है। उन्होंने कहा कि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली एक सुरक्षित और आधुनिक तकनीक है।
इस प्रणाली के तहत लगभग प्रत्येक किलोमीटर की दूरी पर सिग्नल लगाए गए हैं, जिससे एक सिग्नल पार होने के बाद दूसरी ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति मिलती है। रेलवे के अनुसार, मालगाड़ियों और यात्री गाड़ियों के लिए अलग ट्रैक नहीं होते
दोनों एक ही ट्रैक पर निर्धारित अंतराल से संचालित होती हैं। यह प्रणाली इस रेलखंड में वर्ष 2023 से लागू है और पूरी तरह सुरक्षित रूप से काम कर रही है।
रेलवे प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी भ्रामक या अफवाहपूर्ण समाचार पर ध्यान न दें और ऐसी खबरों को साझा करने से बचें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
