- Home
- टॉप न्यूज़
- सरगुजा : चंगाई सभा पर विवाद, प्रशासन ने कार्यक्रम रुकवाया
सरगुजा : चंगाई सभा पर विवाद, प्रशासन ने कार्यक्रम रुकवाया
06 Nov 2025
, by: Prakash
बतौली जनपद की ग्राम पंचायत बालमपुर के रतनपुर गांव में ईसाई समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चंगाई सभा (प्रार्थना कार्यक्रम) विवादों में आ गई।
कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्रामीणों और स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए इसे धर्मांतरण की साजिश बताया। विरोध बढ़ने पर गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्थिति को संभालने तहसीलदार बतौली, सीतापुर SDOP और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर लोगों को शांत किया।
तनाव को देखते हुए तहसीलदार ने सभा को तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए। विरोधी पक्ष ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर ऐसे आयोजनों पर निगरानी रखने की मांग की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
