सेंसेक्स 148 और निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ बंद

feature-top

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के चौथे दिन बाजार में लिस्ट ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। आज बीएसई सेंसेक्स 148.14 अंकों (0.18%) की गिरावट के साथ 83,311.01 अंकों पर बंद हुआ।

इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 87.95 अंकों (0.34 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,509.70 अंकों पर बंद हुआ।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 83,846.35 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था, जबकि निफ्टी भी एक समय 25,679.15 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था।


feature-top