- Home
- टॉप न्यूज़
- डीबीटी से सरकार ने की चार लाख करोड़ की बचत — वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
डीबीटी से सरकार ने की चार लाख करोड़ की बचत — वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
भारतीय स्टेट बैंक के एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से अब तक चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला गया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से सरकार ने कारोबार को आसान बनाने के लिए कई क्रांतिकारी सुधार किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक मूल्य शृंखला इस समय विघटनकारी दौर से गुजर रही है, ऐसे में बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान है। सीतारमण ने बताया कि हाल के वर्षों में पूंजीगत व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा वैश्विक चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं, और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कमजोर होती जा रही हैं। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि सरकार प्रौद्योगिकी आधारित विकास पर विशेष जोर दे रही है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में जहां डेटा की कीमत 300 रुपये प्रति जीबी थी, वहीं अब यह घटकर सिर्फ 10 रुपये प्रति जीबी रह गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
