कांकेर : धर्मांतरित युवक का शव दफनाने को लेकर जमकर विवाद

feature-top

कांकेर जिले के कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र में एक धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर गांव में विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सीमा में किसी भी धर्मांतरित व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे।

पुलिस ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया, लेकिन गांव वाले नहीं माने। इसके बाद परिजन शव को थाने में छोड़ दिए हैं।

थाने के बाहर ईसाई समुदाय और आदिवासी समाज के लोग मौजूद हैं। मौके पर तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरा मामला ग्राम कोड़ेकुर्सी का है।


feature-top