- Home
- टॉप न्यूज़
- AICC के निर्देश पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बनाई नई निगरानी समिति
AICC के निर्देश पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बनाई नई निगरानी समिति
एआईसीसी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की निगरानी के लिए नई समिति का गठन किया है। समिति के संयोजक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम होंगे, जबकि वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू और रविंद्र चौबे को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हर संसदीय क्षेत्र से एक नेता को समिति में जिम्मेदारी दी गई है। रायगढ़ क्षेत्र की जिम्मेदारी उमेश पटेल को मिली है, वहीं बिलासपुर क्षेत्र के प्रभारी होंगे देवेंद्र यादव। राजनांदगांव के लिए मोहम्मद अकबर, दुर्ग के लिए राजेंद्र साहू और कोरबा क्षेत्र की निगरानी जयसिंह अग्रवाल करेंगे।
सरगुजा क्षेत्र की देखरेख शफी अहमद करेंगे, जबकि रायपुर की जिम्मेदारी शैलेश नितिन त्रिवेदी और महासमुंद की जिम्मेदारी तारिणी चंद्राकर को सौंपी गई है।
इसके अलावा रेखचंद जैन को बस्तर और वीरेश ठाकुर को कांकेर संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। यह समिति प्रदेशभर में SIR अभियान की निगरानी और समन्वय का कार्य करेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
