बिहार चुनाव रैली में प्रियंका गांधी के तीखे बोल

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का बयान राजनीतिक हलचल पैदा कर रहा है। रीगा में हुई रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए उन्हें खुलेआम चेतावनी दी। उन्होंने कहा अगर आप सोचते हैं कि अच्छे से रिटायरमेंट ले पाओगे, तो ऐसा नहीं होगा।

प्रियंका गांधी ने भाषण में एस. एस. संधू और विवेक जोशी के नाम भी लिए और कहा कि जनता इन तीनों के नाम कभी न भूले। मंच से नाम लेते ही रैली में मौजूद समर्थकों ने “चोर-चोर” के नारे लगाए।

वोट चोरी के मुद्दे को दोहराते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता हमारी मां है, लेकिन अगर उसके साथ धोखा हुआ तो वह माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में जिस तरह वोट की चोरी हुई, वैसा बिहार में नहीं होने दिया जाएगा।


feature-top