वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करेगी कांग्रेस

feature-top

कांग्रेस 'वोट चोरी' के मुद्दे को बड़ा बनाने की तैयारी में है। नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस दिल्ली के राम लीला मैदान में नवंबर के अंतिम सप्ताह में एक बड़ी रैली करने वाली है।

इस रैली के बाद कांग्रेस पार्टी का एक डेलिगेशन राष्ट्रपति से मिलकर 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान के दौरान सिग्नेचर कैंपेन में इकट्ठे किए गए लगभग पांच करोड़ हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपेंगा।


feature-top