- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026 की अवकाश सूची की जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026 की अवकाश सूची की जारी
07 Nov 2025
, by: Prakash
छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए शासकीय कर्मचारियों और शिक्षकों की अवकाश सूची राजपत्र में जारी कर दी है। नए वर्ष में कुल 107 दिनों की छुट्टियों का प्रावधान किया गया है। जारी सूची में 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश और 61 ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं।
सरकार की अधिसूचना के अनुसार, सार्वजनिक अवकाश सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय उपक्रमों में लागू रहेंगे। सामान्य अवकाश विभागों की आवश्यकता के अनुसार सीमित तौर पर लागू होंगे।
वहीं कर्मचारी 61 ऐच्छिक अवकाशों में से अपनी सुविधा और परंपरा के अनुसार छुट्टी लेने का विकल्प चुन सकेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
