गरियाबंद : उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

feature-top

लगातार राज्य सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त रणनीति, सुरक्षा बलों की सटीक कार्रवाई तथा पुनर्वास नीतियों के प्रभाव से नक्सली संगठन अब धीरे-धीरे मुख्यधारा की ओर लौटने लगे हैं। इसी श्रृंखला में आज एक और बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार, उदंती एरिया कमेटी से जुड़े 37 लाख रुपए इनामी कुल सात नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं।

इन सभी ने नक्सलवाद और हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का निर्णय लिया है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास और पुनर्स्थापन कार्यक्रम, शिक्षा-स्वास्थ्य-सड़क जैसी सुविधाओं का विस्तार और सुरक्षा बलों की निरंतर उपस्थिति ने इन नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया है।


feature-top