सपा नेता आजम खान को लखनऊ कोर्ट से बड़ी राहत

feature-top

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आज़म खान को लखनऊ MP/MLA कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने RSS को बदनाम करने के केस में उन्हें बरी कर दिया है।

यह मुकदमा 2019 में हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुआ था।

आरोप था कि मंत्री रहते हुए आज़म खान ने सरकारी लेटरहेड व मुहर का दुरुपयोग कर RSS को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश की थी।


feature-top