दिल्ली में दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव

feature-top

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्दी के मौसम में सरकारी कार्यालयों के समय में चरणबद्ध बदलाव का एलान किया है।

इस कदम का उद्देश्य यातायात के दबाव को कम करना और सुबह-शाम के पीक आवर्स में वाहनों की संख्या घटाकर वायु गुणवत्ता में सुधार लाना है।

प्रस्तावित बदलाव के अनुसार, दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होंगे।


feature-top