‘फादर ऑफ डीएनए’ नोबेल विजेता वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन का निधन

feature-top

दुनिया के महान वैज्ञानिकों में शुमार और ‘फादर ऑफ डीएनए’ कहलाने वाले नोबेल विजेता जेम्स डी. वॉटसन का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

जेम्स वॉटसन ने वर्ष 1953 में अपने सहयोगी फ्रांसिस क्रिक और मॉरिस विल्किन्स के साथ मिलकर डीएनए की डबल हेलिक्स संरचना यानी ट्विस्टेड लैडर के आकार की खोज की थी।

इस खोज ने चिकित्सा, अपराध जांच, जीनोलॉजी और नैतिकता जैसे क्षेत्रों में एक वैज्ञानिक क्रांति ला दी।

उनकी इसी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए वॉटसन, क्रिक और विल्किन्स को वर्ष 1962 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


feature-top