जैजैपुर : किसान से धोखाधड़ी के मामले में विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ FIR दर्ज

feature-top

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ किसान से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

यह मामला चांपा थाना क्षेत्र का है, जहां विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 34 IPC के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने CSP योगिता बाली खापर्डे, जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय और उप निरीक्षक उमेंद्र मिश्रा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच टीम तय सीमा में प्रकरण का निराकरण कर न्यायालय में अभियोग पत्र पेश करेगी।


feature-top