- Home
- टॉप न्यूज़
- बांग्लादेशी नागरिक को दुर्ग जीआरपी ने पकड़ा
बांग्लादेशी नागरिक को दुर्ग जीआरपी ने पकड़ा
मुंबई पुलिस की गोपनीय सूचना पर दुर्ग जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस के एस-1 कोच से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अजमीर शेख बताया जा रहा है, जो मुंबई में दर्ज एक मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कोलकाता होते हुए बांग्लादेश भागने की फिराक में था। सूचना के बाद दुर्ग जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर टीम तैनात कर दी थी। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही एस-1 कोच में दबिश दी गई और आरोपी को पकड़ लिया गया।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने जनरल टिकट लेकर टीटी से सेटिंग कर स्लीपर कोच में प्रवेश किया था। उसके पास पासपोर्ट, वीजा या कोई वैध पहचान पत्र नहीं मिला। सूचना के बाद मुंबई पुलिस की टीम फ्लाइट से रायपुर पहुंच चुकी है और सड़क मार्ग से दुर्ग आ रही है।
औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा। पुलिस को शक है कि अजमीर शेख का नेटवर्क भारत में सक्रिय हो सकता है, जिसको लेकर खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय कर गहन जांच शुरू कर दी गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
