त्रिपुरा में संदिग्ध पशु तस्करों के हमले में पांच BSF जवान घायल

feature-top

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में संदिग्ध पशु तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें पांच जवान घायल हो गए।

हमलावरों ने बीएसएफ की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। यह घटना भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बिशालगढ़-कामठाना रोड पर हुई।


feature-top