कांग्रेस में अब विचारधारा नहीं, रुपयों का बोलबाला- पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह

feature-top

कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के खिलाफ विवादित बयान देकर चर्चा में आए बृहस्पति सिंह ने अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं।

सिंह ने राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया कि प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर जिलाध्यक्ष बनाने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं।

उनका कहना है कि सरगुजा संभाग में जिलाध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवारों को अज्ञात नंबरों से फोन आ रहे हैं, जिनमें उन्हें पद दिलाने का वादा कर पैसों की मांग की जा रही है।

बृहस्पति सिंह ने कहा, अब कांग्रेस में विचारधारा नहीं, रुपयों का बोलबाला है। पार्टी में पदों की सौदेबाजी आम हो चुकी है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि संगठन में ईमानदारी और विचार की जगह अब पैसों ने ले ली है।


feature-top