- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू किए कड़े प्रतिबंध
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू किए कड़े प्रतिबंध
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का समग्र AQI 355 रहा। दोपहर 3 बजे जारी आंकड़ों में बवाना क्षेत्र का AQI 410 दर्ज किया गया, जो शहर में सबसे अधिक प्रदूषित रहा।
वहीं द्वारका क्षेत्र में वायु गुणवत्ता तुलनात्मक रूप से बेहतर रही, जहाँ AQI 201 रिकॉर्ड किया गया। लगातार खराब हो रही वायु गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के आदेशानुसार 1 नवंबर से दिल्ली में अन्य राज्यों में पंजीकृत BS-III और उससे कम श्रेणी वाले व्यावसायिक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
