संसद का सत्र इतना छोटा क्यों रखा गया : कांग्रेस नेता जयराम नरेश

feature-top

शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नाराजगी जताई।उन्होंने कहा कि सामान्यतः यह सत्र 20 से 23 नवंबर के बीच शुरू होता है और 3 से 4 हफ्ते तक चलता है, लेकिन इस बार इसे 1 दिसंबर से शुरू कर केवल 15 दिनों का रखा गया है जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि सरकार किस बात से बचने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण के चलते सत्र छोटा किया गया है, या सरकार के पास कोई बिल और चर्चा का मुद्दा ही नहीं है? उन्होंने यह भी संकेत दिया कि क्या यह कदम इस बात का संकेत है कि जल्द ही लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।

उनके अनुसार, यह पहली बार है जब सरकार इतनी जल्दी सत्र को निपटाने की कोशिश करती दिख रही है।


feature-top