- Home
- टॉप न्यूज़
- इंदिरा गांधी की वजह से पाकिस्तान बना परमाणु शक्ति संपन्न देश : बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे
इंदिरा गांधी की वजह से पाकिस्तान बना परमाणु शक्ति संपन्न देश : बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान राजनीतिक हलचल मचा रहा है। निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आज अगर पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है, तो इसकी जिम्मेदार इंदिरा गांधी हैं।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की वोट बैंक की राजनीति के कारण पाकिस्तान परमाणु ताकत हासिल कर पाया। दुबे ने दावा किया कि वर्ष 1980 में पाकिस्तान ने परमाणु बम बनाना शुरू किया था।
उस समय जब यह जानकारी सामने आई, तो इज़राइल भारत के साथ मिलकर पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों पर हमला करना चाहता था, लेकिन 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सेना को कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया।
बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि अगर उस समय कार्रवाई होती, तो पाकिस्तान आज परमाणु राष्ट्र नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि 1974 में CIA द्वारा जारी दस्तावेज में यह उल्लेख है कि इंदिरा गांधी वोट बैंक की राजनीति के चलते पाकिस्तान के साथ तकनीकी जानकारी साझा करने की इच्छुक थीं।
निशिकांत दुबे के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है, खासकर तब जब बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है। कई राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि उनके इस बयान का असर चुनावी माहौल पर भी पड़ सकता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
