बिहार : समस्तीपुर में कचरे में मिलीं VVPAT पर्चियां, आरजेडी ने उठाए सवाल

feature-top

समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में कचरे में बड़ी संख्या में VVPAT पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मौके से सभी पर्चियां जब्त कर लीं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये मॉक पोल की पर्चियां हैं, जिससे मतदान प्रक्रिया की शुचिता पर कोई असर नहीं पड़ा है। डीएम रोशन कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि डिस्पैच सेंटर के पास पर्चियां मिलने की सूचना पर वे खुद मौके पर पहुंचे और प्रत्याशियों की मौजूदगी में पर्चियां जब्त की गईं।

लापरवाही बरतने पर संबंधित एआरओ को निलंबित किया गया है और एफआईआर दर्ज की जा रही है। साथ ही दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की अनुशंसा की गई है।


feature-top