- Home
- टॉप न्यूज़
- पुणे लैंड डील विवाद पर शरद पवार की प्रतिक्रिया आयी सामने
पुणे लैंड डील विवाद पर शरद पवार की प्रतिक्रिया आयी सामने
पुणे में जमीन सौदे को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच अब एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) प्रमुख शरद पवार ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पवार ने कहा कि मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए और सच्चाई जनता के सामने रखी जानी चाहिए।
शरद पवार ने कहा, “मुख्यमंत्री ने खुद इस मामले को गंभीर बताया है, इसलिए अब यह जरूरी है कि जांच कराकर पूरी सच्चाई लोगों तक पहुंचाई जाए।” गौरतलब है कि विवाद तब गहराया जब अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पर पुणे में सरकारी जमीन को कम कीमत पर खरीदने के आरोप लगे।
परिवारिक मतभेदों पर पूछे गए सवाल पर शरद पवार ने कहा कि परिवार के विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन एकजुटता बरकरार है। उन्होंने याद दिलाया कि “मेरे पोते ने अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था और अजित पवार की पत्नी ने सुप्रिया सुले के खिलाफ, लेकिन यह राजनीतिक मतभेद थे व्यक्तिगत रिश्तों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
