- Home
- टॉप न्यूज़
- पश्चिम बंगाल : टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल : टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का ऐलान होने में अभी समय है, लेकिन ममता की पार्टी में दरार पड़ चुकी है। विधायक हुमायूं कबीर ने चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। अगले साल बंगाल में विधानसभा चुनाव हैं।
उससे पहले तृणमूल कांग्रेस के भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाएंगे। नई पार्टी की रूपरेखा 22 दिसंबर को घोषित की जाएगी। हुमायूं ने मुर्शिदाबाद स्थित अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।
हुमायुं कबीर ने कहा, "मेरे साथ कौन कौन लोग रहेंगे यह मैं 22 दिसंबर को बताऊंगा। लाइन से उन लोगों पद का घोषणा करूंगा। मैं चेयरमैन के रूप रहूंगा यह मैंने पहले ही घोषणा कर दी है और मेरे साथ सेक्रेटरी, जनरल सेक्रेटरी, ट्रेजरार जो लोग बनेंगे वह हावड़ा, उत्तर 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, कुचबिहार जिले से होंगे।
22 तारीख को 50 हजार लोगों को साथ में लेकर बरहमपुर के टेक्सटाइल मोड पर घोषणा करूंगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
