न्याय की भाषा वही हो, जो न्याय पाने वाले को समझ आए : पीएम मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि न्याय की भाषा वही होनी चाहिए, जो न्याय पाने वाले को समझ आए। उन्होंने कहा कि कानूनी मसौदा बनाते समय इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने 80 हजार से अधिक फैसलों का 18 भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने की सुप्रीम कोर्ट की पहल की सराहना भी की और भरोसा जताया कि यह आगे हाईकोर्ट और जिला स्तर पर भी होगा।

पीएम मोदी राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'वाणिज्य न्यायालयों के स्थायी अंतरराष्ट्रीय मंच' की छठी पूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे।


feature-top