बिहार : तेज प्रताप को मिली वाई प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी

feature-top

बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला किया है।

केंद्र के आदेश के बाद अब सीआरपीएफ तेज प्रताप को सुरक्षा कवर देगी। सुरक्षा एजेंसियों ने अभी हाल में ही तेज प्रताप की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी।

इसके बाद तेज प्रताप को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया।


feature-top