वंदे भारत में RSS का गीत गाए जाने से भड़के पिनाराई विजयन

feature-top

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एर्नाकुलम से बेंगलुरु जाने वाली नव उद्घाटित वंदे भारत एक्सप्रेस में स्कूली छात्रों से आरएसएस का गीत गवाने की निंदा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में विजयन ने कहा कि दक्षिण रेलवे द्वारा कराए गए इस कृत्य का विरोध किया जाना चाहिए।

प्रसारित वीडियो में छात्रों को वंदे भारत एक्सप्रेस में आरएसएस का गीत गाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस घृणा और सांप्रदायिक विभाजनकारी राजनीति करती है।

उसके गीत को सरकार के आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल करना संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेलवे का इस्तेमाल संघ परिवार द्वारा अपने कथित सांप्रदायिक राजनीतिक प्रचार के लिए करना अस्वीकार्य है।


feature-top