SEBI ने डिजिटल गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए जारी की चेतावनी

feature-top

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने निवेशकों को डिजिटल गोल्ड या ई-गोल्ड प्रोडक्ट्स में निवेश को लेकर आगाह किया है। सेबी ने कहा कि ऐसे प्रोडक्ट्स उसके नियामकीय ढांचे से बाहर हैं और इनमें निवेश से जुड़ा जोखिम ज्यादा है।

निवेशकों के लिए ये चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब सेबी ने पाया कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फिजिकल गोल्ड में निवेश के आसान ऑप्शन के रूप में ‘डिजिटल गोल्ड’ या ‘ई-गोल्ड’ प्रोडक्ट्स का जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

सेबी ने एक बयान में कहा, ''इस बारे में सूचित किया जाता है कि ऐसे डिजिटल गोल्ड प्रोडक्ट सेबी-रेगुलेटेड गोल्ड प्रोडक्ट्स से अलग हैं, क्योंकि इन्हें न तो सिक्यॉरिटी के रूप में नोटिफाई किया गया है और न ही कमोडिटी डेरिवेटिव के रूप में रेगुलेट किया गया है।

ये पूरी तरह से सेबी के नियामकीय दायरे से बाहर हैं।'' सेबी ने आगे स्पष्ट किया कि रेगुलेटेड सिक्यॉरिटी पर लागू इंवेस्टर प्रोटेक्शन सिस्टम ऐसी अनियमित डिजिटल गोल्ड योजनाओं पर लागू नहीं होगा।


feature-top