कांग्रेस में आदिवासियों का अपमान: विधायक पुरंदर मिश्रा

feature-top

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सियासी घमासान जारी है। इसी बीच कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उनके बयानों के बाद कांग्रेस नेताओं ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इस पूरे विवाद पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बृहस्पत सिंह कांग्रेस के पुराने आदिवासी नेता हैं, जो अपने मन की बात खुलकर कहते हैं। लेकिन कांग्रेस का कल्चर हमेशा से आदिवासियों का अपमान करने वाला रहा है।

मिश्रा ने कहा पहले अमरजीत भगत का माइक छीना गया था, अब बृहस्पत सिंह को अपशब्द कहकर बेइज्जत किया जा रहा है। कांग्रेस में आदिवासियों का अपमान लगातार हो रहा है, यही वजह है कि कांग्रेस आज न लोकसभा में है, न विधानसभा में।

उन्होंने आगे कहा कि अगर बृहस्पत सिंह कांग्रेस में परेशान हैं, तो बीजेपी में शामिल हो जाएं, क्योंकि बीजेपी एक बड़े दिल वाली पार्टी है। “हमारी पार्टी समुद्र जैसी है, जिसमें एक लोटा पानी आने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।


feature-top