गुजरात ATS ने बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

feature-top

गुजरात एटीएस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर देशभर में आतंकी हमले की योजना बनाने का आरोप है।

 गिरफ्तार आरोपियों में एक आंध्र प्रदेश का निवासी है, जबकि दो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी हथियारों के आदान-प्रदान के लिए गुजरात पहुंचे थे। जांच एजेंसियों को शक है कि ये लोग किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

गुजरात एटीएस की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। एटीएस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाने में जुटी है।


feature-top