फरार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर गिरफ्तार कर लाया गया रायपुर

feature-top

162 दिनों से फरार हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम आरोपी को लेकर रायपुर पहुंची है। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश पुलिस का सहयोग रहा। पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र सिंह तोमर और उसका सहयोगी रोहित तोमर जून माह से फरार थे। दोनों के खिलाफ सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, जमीन कब्जा, हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को पुरानी बस्ती थाने लेकर गई है। पुलिस आरोपी को कुछ देर में विशेष न्यायालय में पेश करने वाली है।


feature-top