मुंबई : मातोश्री परिसर में ड्रोन उड़ने से मचा हड़कंप

feature-top

मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित ठाकरे परिवार के निवास 'मातोश्री' के बाहर एक अज्ञात ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इलाके में हड़कंप मच गया हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले इस क्षेत्र में ड्रोन की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों और ठाकरे गुट दोनों को चिंतित कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह ड्रोन मातोश्री और एमएमआरडीए कार्यालय के बीच की सड़क पर कुछ देर तक उड़ता हुआ नजर आया।

मातोश्री की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने ड्रोन को देखते ही तुरंत उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और संबंधित सुरक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।


feature-top