पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग

feature-top

बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर यह मांग रखी है।

वृंदावन के महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी के आश्रम में दिनेश फलाहारी महाराज ने ये पत्र लिखा। कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने विश्वभर के सनातनियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है।

वो जाति-पाति, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर, हर हिंदू को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि धीरेंद्र शास्त्री को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

उन्होंने जो कार्य किया है, वह सनातन धर्म के उत्थान और एकता के लिए अमूल्य है।


feature-top