वंदे भारत ट्रेन में RSS गीत विवाद, केरल सरकार ने जांच बिठाई

feature-top

एर्नाकुलम से बेंगलुरु के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस में छात्रों द्वारा आरएसएस का गीत गाए जाने पर केरल सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।

शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने शिक्षा निदेशक को जांच के आदेश देते हुए कहा कि बच्चों का किसी राजनीतिक या साम्प्रदायिक उद्देश्य के लिए उपयोग संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि सरकारी आयोजनों में छात्रों को किसी संगठन के प्रचार के लिए शामिल करना गलत है, और जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी इस घटना की निंदा की है।


feature-top