दिल्ली एमसीडी उपचुनाव : AAP ने उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

feature-top

आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी उपचुनाव की 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वार्ड नंबर (164), दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया, (163) संगम विहार ए से अनुज शर्मा, (173) ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता और वार्ड (198) विनोद नगर से गीता रावत को चुनाव मैदान में उतारा है।

एमसीडी के उपचुनाव का बिगुल बज गया है। 12 वार्डों में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।

आयोग ने सभी 12 वार्डों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इनमें दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 भी लागू रहेगा।


feature-top