- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली : प्रदूषण को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
दिल्ली : प्रदूषण को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
09 Nov 2025
, by: Prakash
दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है हालात ऐसे हैं कि अब लोगों को प्रदूषण को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही सरकार से मांग की है कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नीतियां बनाए।
वहीं प्रदूषण कम करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों और दिल्लीवासियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए लोगों में जेएनयूएसयू अध्यक्ष, संयुक्त सचिव और आइसा डीयू अध्यक्ष व सचिव सहित कई छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
