कांग्रेस ने थरूर के बयान से बनाई दूरी

feature-top

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर के उस बयान से दूरी बना ली है, जिसमें उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की 1990 के दशक की रथयात्रा का बचाव किया था।

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि थरूर का यह बयान पूरी तरह उनकी व्यक्तिगत राय है और पार्टी उससे असहमत है। खेड़ा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, हमेशा की तरह डॉ. शशि थरूर अपनी व्यक्तिगत राय रखते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उनके इस हालिया बयान से पूर्णतः असहमत है। यह कि वे कांग्रेस सांसद और कार्य समिति के सदस्य रहते हुए भी ऐसा कर सकते हैं, यह कांग्रेस की उस लोकतांत्रिक और उदार भावना को दर्शाता है जो उसे अन्य दलों से अलग बनाती है।


feature-top