दिल्ली : AAP के पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

feature-top

दिल्ली के मटिया महल से सात बार के विधायक शोएब इकबाल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि MCD चुनाव में चांदनी महल वार्ड से उम्मीदवार चयन को लेकर पार्टी ने शोएब और उनके बेटे आले इकबाल से बिना सलाह लिए फैसला किया, जिससे वे नाराज थे।

सोशल मीडिया पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए शोएब इकबाल ने कहा कि पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि शोएब के बेटे आले मुहम्मद इकबाल वर्तमान में AAP विधायक हैं और डिप्टी मेयर रह चुके हैं।


feature-top