महागठबंधन से अनबन की खबरों पर मुकेश सहनी ने क्या कहा

feature-top

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि वह विपक्षी महागठबंधन से नाखुश हैं और पाला बदलकर एनडीए में शामिल होने वाले हैं। एनडीटीवी से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसा करने की कोई वजह नहीं है, क्योंकि बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव में महागठबंधन जीत रहा है और वह इसके उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा, "जब हम सरकार बना रहे हैं, तो फिर भाजपा से दोस्ती क्यों करेंगे? यह झूठी खबर फैलाई गई है।"


feature-top