कांग्रेस प्रशिक्षण में राहुल गांधी को क्यों 10 पुश-अप लगाने पड़े

feature-top

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में दो मिनट देरी से पहुंचने पर दस पुश-अप्स लगाने की सजा दी गई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान (एसएसए) के तहत चल रहे शिविर में देर से पहुँचने पर प्रतिभागियों के लिए एआईसीसी प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव द्वारा निर्धारित "दस पुश-अप्स की सज़ा" नियम का पालन किया। यह अभियान 11 नवंबर को समाप्त होगा।


feature-top