दिल्ली के पास 350 किलो विस्फोटक और राइफल बरामद

feature-top

हरियाणा के फरीदाबाद में एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है और विस्फोटकों की एक बड़ी बरामदगी हुई है। कुछ दिन पहले ही कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद राठेर को श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम ने 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट, असॉल्ट राइफलें और गोला-बारूद बरामद किया। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि विस्फोटकों के साथ टाइमर भी मिले हैं। पूछताछ के दौरान आदिल द्वारा किए गए खुलासे के बाद यह बरामदगी हुई है।


feature-top