ज़मीन के बदले नौकरी मामला : लालू और अन्य के खिलाफ आरोप पर फैसला टला

feature-top

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नौकरी के बदले ज़मीन के मामले में आरोप तय करने का आदेश टाल दिया है। अदालत 4 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगी।

सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए थे। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आदेश स्थगित करते हुए मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर के लिए तय कर दी है।

11 सितंबर को, राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नौकरी के बदले ज़मीन के मामले में आरोप तय करने पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह मामला पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और अन्य के खिलाफ है।


feature-top