छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान तेज

feature-top

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। देर रात कई स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें अमित बघेल के करीबी सहयोगियों और नजदीकी रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश दी गई।

जानकारी के अनुसार, अमित बघेल के खिलाफ सिविल लाइन और देवेंद्र नगर थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस करने और गिरफ्तारी के लिए लगातार कई टीमों के साथ प्रयासरत है।


feature-top
feature-top