जहां लाभ होता है वहां रिमोट रखती है बीजेपी : अखिलेश यादव

feature-top

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायपुर में BJP सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की सरकारें रिमोट कंट्रोल से चलती हैं। अखिलेश यादव ने कहा “वाईफाई टेक्नोलॉजी वायरलेस है, लेकिन जहां लाभ की जगह होती है, वहां बीजेपी रिमोट जरूर रखती है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में धन-दौलत बहुत है, इसलिए यहां रिमोट होना लाजमी है। सपा अध्यक्ष ने ओडिशा की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा “ओडिशा में डबल इंजन की सरकार है, एक इंजन में शराब और दूसरे इंजन में गांजे की सप्लाई हो रही है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्र और राज्य की नीतियों पर कई तीखे बयान दिए।


feature-top