छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उठाए SIR की पारदर्शिता पर सवाल

feature-top

रायपुर में राजीव भवन में कांग्रेस की प्रेस वार्ता हुई। SIR निगरानी समिति के संयोजक मोहन मरकाम, सहसंयोजक धनेन्द्र साहू और AICC सचिव देवेन्द्र यादव मौजूद रहे।

मोहन मरकाम ने कहा कि निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करे कि SIR के कार्य में पारदर्शिता और ईमानदारी बनी रहे। उन्होंने कहा कि बीएलओ हर घर जाए और मतदाता से हस्ताक्षरित पुष्टि प्रमाण पत्र ले, ताकि कागजी सर्वे की गुंजाइश न रहे।

धनेन्द्र साहू ने मतदाता सत्यापन की समय सीमा एक माह से बढ़ाकर तीन माह करने की मांग की, ताकि किसानों और ग्रामीणों को पर्याप्त समय मिल सके। AICC सचिव देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची में गड़बड़ी कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर निगरानी रखेगी ताकि किसी का नाम गलत तरीके से न काटा जा सके।


feature-top