मनेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात

feature-top

मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। हसदेव नदी पर पाराडोल एनीकट निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग की तरफ से 10 करोड़ 4 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस परियोजना से मनेंद्रगढ़ के लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भूजल संवर्धन एवं कृषकों को स्वयं के साधन से सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी।

इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।


feature-top