फिरोजपुर : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के काफिले की 6 कारें आपस में टकराईं

feature-top

फिरोजाबाद में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के काफिले में छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा बछगांव के पास हुआ, जब काफिला एक शिव मंदिर के उद्घाटन के लिए जा रहा था।

आगे चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे की गाड़ियां टकरा गईं।

गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।


feature-top