- Home
- टॉप न्यूज़
- AI का दुरुपयोग लोकतंत्र और न्याय दोनों के लिए खतरा : CJI बी. आर. गवई
AI का दुरुपयोग लोकतंत्र और न्याय दोनों के लिए खतरा : CJI बी. आर. गवई
भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद अपनी फेक एआई से बनी तस्वीरें देखी हैं।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें जेनेरेटिव एआई यानी GenAI को रेगुलेट करने के लिए दिशानिर्देश जारी करने की मांग की गई है। CJI गवई ने कहा हां, हमने भी कई रूपांतरित तस्वीरें देखीं।” उन्होंने एआई के दुरुपयोग को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि तकनीक का इस्तेमाल जिम्मेदारी से होना चाहिए।
वहीं, याचिका में कहा गया है कि बिना किसी नियंत्रण के एआई टूल्स का इस्तेमाल गलत सूचनाएं फैलाने और फेक कंटेंट तैयार करने में हो रहा है, जिससे समाज और न्याय व्यवस्था दोनों पर असर पड़ सकता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
