शेयर बाजार में बढ़त के साथ बंद

feature-top

भारतीय शेयर बाजार में तीन दिनों की गिरावट के बाद फिर से तेजी लौटी। आईटी और वित्तीय शेयरों में खरीदारी तथा वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स 319.07 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 83,535.35 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 538.21 अंक चढ़कर 83,754.49 के उच्चतम स्तर तक गया।

वहीं, एनएसई निफ्टी 82.05 अंक या 0.32% की तेजी के साथ 25,574.35 पर बंद हुआ, यह दिन के कारोबार के दौरान 161.15 अंक चढ़कर 25,653.45 तक पहुंचा।


feature-top