- Home
- टॉप न्यूज़
- एसआईआर का नाम सुनते ही डीएमके घबरा क्यों रही है? : ई. पलानीस्वामी
एसआईआर का नाम सुनते ही डीएमके घबरा क्यों रही है? : ई. पलानीस्वामी
10 Nov 2025
, by: Prakash
तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सत्ताधारी डीएमके पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि डीएमके एसआईआर का नाम सुनते ही घबरा जाती है और झूठ बोलकर लोगों में भ्रम फैला रही है। पलानीस्वामी ने दावा किया कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए एक महीने का समय पर्याप्त है।
उन्होंने कहा, बूथ स्तर के अधिकारी आठ दिन में 300 घर कवर कर सकते हैं, ऐसे में यह कहना गलत है कि एक महीना काफी नहीं है।
पलानीस्वामी ने सवाल उठाया क्या डीएमके नहीं चाहती कि मतदाता सूची की खामियां दूर हों?
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
