- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर : नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के सीपत तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ फौती दर्ज करने के एवज में रिश्वत लेने का गंभीर आरोप है। इस कार्रवाई के संबंध में एसीबी बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने मीडिया को बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी किसान प्रवीण पाटनवार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में कहा गया कि उसकी मां के नाम पर दर्ज 21 एकड़ कृषि भूमि की फौती दर्ज कर नामांतरण करने के लिए नायब तहसीलदार ने उससे 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।एसीबी ने शिकायत की गुप्त रूप से सत्यापन किया, जिसमें भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई।
इसके बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाकर शिकायतकर्ता को पहली किश्त के रूप में 50,000 रुपये देने निर्देशित किया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
